सहारनपुर, मई 2 -- सहारनपुर, संवाददाता। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों को पर्याप्त सुविधा न मिलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें यात्री मजबूरी में ट्रेन के शौचालय के अंदर सफर करते नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रेनों में पानी का संकट, हेल्पलाइन पर बढ़ीं शिकायतेंवीडियो की पुष्टि वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रेन में भारी भीड़ होने के कारण यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है। कुछ यात्री मजबूरी में शौचालय के अंदर खड़े सफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ अधिक होने और सीट न मिलने की वजह ...