हापुड़, जनवरी 7 -- नगर के स्वर्ग आश्रम रोड पर कार की छत पर बैठकर स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कार चालक का 12 हजार रुपये का चालान कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवक कार की छत पर बैठकर स्टंट कर रहा था। वीडियो वायरल होते ही यातायात पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। पता चला कि स्वर्ग आश्रम रोड का यह वीडियो है। यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कार स्वामी का 12 हजार रुपये का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.