उरई, फरवरी 17 -- कोंच(उरई)। संवाददाता कस्बे में मंगलवार को किसान मार्ट मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर बार-बालाओं के ठुमके लगवाने से विवाद खड़ा हो गया। बार-बालाओं के अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। 15 और 12 सेकेंड के वायरल हो रहे इन वीडियो में मंच पर बार बालाएं हरियाणवीं गानों पर ठुमके लगा रही हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को सरकार की ओर से किसान मार्ट मेले का आयोजन किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में कृषि उपकरणों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए थे। मेले में भीड़ बढ़ाने के लिए बार बालाएं बुलाई गईं थीं। कार्यक्रम शुरू होते ही मंच पर आकर बार बालाएं फिल्मी...