बिजनौर, जून 17 -- मोहल्ला मुग़लुशाह मे आवारा कुत्तों के आतंक का एक और मामला सामने आया। यहां पांच वर्षीय मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गनीमत रही कि आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचा लिया। नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी। यह भी पढ़ें- आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, लोगों में आक्रोशआवारा कुत्तों का हमला मंगलवार को मुग़लुशाह निवासी शहजाद का पांच वर्षीय पुत्र फैजान गली से होकर गुजर रहा था। तभी अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई। हालांकि कुत्ते ने बच्चों के पांव में दांत मार दिए थे। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। लोगो कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या ल...