उरई, अप्रैल 8 -- एट (उरई), संवाददाता। खेत की मेड़ से निकलने पर दो युवकों की पिटाई से आहत एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के कुएं में कूदने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।एट क्षेत्र के ग्राम अकोड़ी बैरागढ़ निवासी 23 वर्षीय प्रदीप बरार बुधवार दोपहर गांव के बाहर खेत से गुजर रहा था। इसी दौरान वह कल्लू पटेल की खेत की मेड़ से निकल गया। मेड़ से निकलने पर गांव के ही दो युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट करने लगे। प्रदीप इसकी शिकायत करने उनके घर गया तो वहां भी उसे पीटा गया। सरेआम पिटाई से आहत प्रदीप दौड़ता हुआ गया और खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी। इसका गांववालो...