बिजनौर, दिसम्बर 18 -- बिजनौर। पासपोर्ट डिलीवरी के नाम पर युवक का रिश्वत मांगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। खुद को पोस्टमैन बताने वाला युवक पासपोर्ट देने के बदले 100 रुपये की मांग करता नजर आ रहा है। यह युवक डाक विभाग का नहीं बताया जा रहा है। फिलहाल विभाग ने मामले में जांच बैठा दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रायपुर सादात के बताए जा रहे सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक पासपोर्ट देने के नाम पर पर महिला से रुपये मांगता दिखाई दे रहा है। रुपये मांगने के दौरान वीडियो बनती देखकर भी युवक घबराया नहीं और बेशर्मी से कह रहा है कि वह तो मेहनत कर रहा है। इतना ही नहीं युवक पुलिस और अन्य विभागों में भी पासपोर्ट के नाम पर ली जा रही रिश्वत का जिक्र करता नजर आ रहा है। उधर, वीडियो में महिला द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.