वीडियो वायरल: संगीत सोम ने मस्जिद ध्वस्तीकरण को बताया न्यायसंगत
मेरठ, सितम्बर 7 -- मेरठ। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और पूर्व विधायक संगीत सोम ने रविवार को एक वीडियो जारी कर सहारनपुर में हालिया अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को न्यायसंगत ठहराया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन ने किसी मस्जिद को नहीं गिराया, बल्कि न्यायालय के आदेश पर अवैध जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को हटाया है। इस कार्रवाई के दौरान ध्वस्त किए गए निर्माण के नीचे से करीब 400 साल पुराना एक प्राचीन कुआं भी मिला है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयानों पर पलटवार करते हुए संगीत सोम ने सवाल उठाया कि जब 1911 में सहारनपुर में बिजली ही नहीं थी, तो वहां बिजली का बिल कहां से आ गया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जानबूझकर इस कानूनी कार्रवाई को धार्मिक रंग देने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें- सांप्रदायिक भाजपा को हटाने का काम करेगी जनता: अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.