औरैया, मई 7 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे में आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अजीतमल कोतवाली के पास स्थित अंग्रेजी शराब और बियर की दुकान बंद होने के बाद भी चोरी-छिपे शराब और बियर की बिक्री की जा रही है। हालांकि हिंदुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार निर्धारित समय के बाद बियर की एक कैन 200 रुपये तक में बेचे जाने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी नाबालिगों को शराब बेचने की शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन हर बार केवल औपचारिक कार्रवाई कर मामला शांत कर दिया गया।

स्थानीय नागरिकों की चिंताएं लोगों...