वीडियो वायरल: छेड़छाड़ के आरोप पर हंगामा, युवक की पिटाई
सहारनपुर, मार्च 25 -- सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना एक बैंक्वेट हॉल के आसपास की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि ईद के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक पर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इसके बाद भीड़ ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। इसी दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो संज्ञान में नहीं है इसकी जांच की जा रही है। अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। पुलिस संबंधित लोगों की पहचान कर कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.