गुरुग्राम, जून 3 -- गुरुग्राम में एक 34 वर्षीय महिला को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर बीफ पकाने का वीडियो शेयर करने और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदू अधिकारी पर टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो वायरल है जिसमें वे किचन में मांस पकाते हुए नजर आ रही हैं जिसमें वे दावा करती हैं कि कड़ाही में बीफ रखा है। इसके साथ ही वे कथित तौर पर इसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को खिलाने के लिए कह रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, महिला के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम ज्योत्सना बीबी है और वे पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले की रहने वाली है और पिछले पांच साल से गुरुग्राम के सेक्टर 28 स्थित चकरपुर में पति और दो बेटियों के साथ रह रही हैं। वे...