सोनभद्र, जनवरी 8 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के कचनरवा में बुधवार की दोपहर कड़ाके की ठंड और शीतलहर में खुले विद्यालय का वीडियो बनाने पर विवाद हो गया। विद्यालय के प्रबंधक ने युवक के पिता पर हमला कर दिया। इससे युवक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। कोन थाना क्षेत्र के कचनरवा बाजार में बुधवार की दोपहर कचनरवा निवासी युवक ब्रहमप्रकाश त्रिपाठी वीडियो बना रहा था। युवक का आरोप था कि कड़ाके की ठंड और शीतलहरी में उच्चाधिकारियों के विद्यालय बंद करने के आदेश के बाद भी खुला हुआ है। युवक को वीडियो बनाता देख विद्यालय प्रबंधन ने उसे ऐसा करने से मना किया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष वहां से हट गए। बुधवार की शाम को कचनरवा बाजार में वीडियो बनाने वाले युवक के पिता राम पीयूष त्रिपाठी और विद्यालय प्रबंधक के बीच कहासुनी ह...