गाजीपुर, अप्रैल 24 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है। गुरुवार की सुबह अवैध खनन की जांच करने पहुंचे गाजीपुर के खान निरीक्षक की टीम को दबंगों ने घेर लिया। इन लोगों ने जब्त किए गए मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से मिट्टी नीचे गिरा दी। बल्कि घटना का वीडियो बना रहे खान निरीक्षक का मोबाइल भी छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में खान निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, गाजीपुर के खनन निरीक्षक ईश्वरचन्द और एचएम भोला सिंह यादव 23 अप्रैल की सुबह करीब 5 बजे अवैध खनन और परिवहन की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बरुईन नहर के पास उन्हें एक मिट्टी से लदा ट्रैक्टर-ट्राली दिखाई दिया। टीम ने उसे रोका, लेकिन मौका पाकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर वहां से भाग निकला। इस...