जौनपुर, अप्रैल 3 -- जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक आशा कार्यकर्ता ने गांव के ही एक युवक पर बहला फुसला कर आभूषण हड़प लेने और 2023 से उसके संपर्क में रहने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आभूषण के लिए दबाव बनाने पर वह वीडियो वायरल कर देने की धमकी भी देता है। महिला ने बुधवार को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह अनुसूचित जाति की महिला है। 2023 में आशा कार्यकर्ता थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसला कर आभूषण ले लिया और संपर्क में रहने लगा। अब आभूषण वापस लेने के लिए मांगने पर आरोपी उसे अपशब्द कहता है और धमकी देता है। पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...