उरई, नवम्बर 5 -- उरई, संवाददाता: मोबाइल की लत बच्चों पर इस कदर भारी पड़ रही है कि जान पर बन आ रही है। ऐसा ही मामला उरई में सामने आया है। जहां मोबाइल को लेकर बहन से हुई कहासुनी के बाद सात साल के बच्चे ने जान दे दी। बहन के मोबाइल छीनकर भागने पर मासूम इस कदर गुस्सा हो गया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची बहन ने उसे फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल ले गए लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कुठौंद के डगरू का पुरवा निवासी सोनू सिंह खेती के साथ मजदूरी करते हैं। वह पत्नी संगीता, नौ वर्षीय बेटी जानवी के साथ रहते हैं। साथ में सात साल का बेटा रितिक भी रहता था। बुधवार सुबह भाई-बहन कमरे में खेल रहे थे। इस बीच रितिक ने पिता का मोबाइल लेकर वीडियो देखना शुरू किय...