गोंडा, मई 16 -- मोतीगंज, संवाददाता । थाना मोतीगंज क्षेत्र अंतर्गत सांगीपुर गांव में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुलेआम जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित ने थाना मोतीगंज में तहरीर देकर अपनी और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रशिक्षु आईपीएस व थानाध्यक्ष मोतीगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। हल्का दरोगा से मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के विरुद्ध जल्द मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- युवती को वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी, आईटी एक्ट में मुकदमा सांगीपुर गांव निवासी राम संतोष तिवारी पुत्र राम स्वरूप तिवारी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्...