वीडियो जारी कर किसान ने लगाई सुरक्षा की गुहार
मेरठ, जून 10 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव रासना निवासी एक किसान द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किया गया वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में किसान ने गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि हिन्दुस्तान विडियो की किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। गांव रासना निवासी किसान विशाल त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में किसान ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसे लगातार धमका रहा है और जान से मारने की बात कह रहा है। किसान का कहना है कि वह खुद और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भयभीत है। किसान ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.