संतकबीरनगर, मार्च 6 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। महुली क्षेत्र में होली की शाम रास्ते में अकेला पाकर एक 66 वर्षीय महिला से बहसी युवक ने दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान ही एक लड़के ने घटना का वीडियो बना लिया। देर शाम पीड़ित बेटे ने मां के साथ हुई हैवानियत की घटना के संबंध में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इधर घटना को गंभीरता से लेते हुए एसओ दुर्गेश पांडेय ने सक्रियता दिखाई तो घटना की वीडियो हाथ लग गया। 24 घंटे के भीतर ही वीडियो के जरिए पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महुली क्षेत्र की रहने वाली 66 वर्षीय महिला चार मार्च को क्षेत्र के एक गांव की तरफ किसी काम से गई थी। वह शाम साढ़े पांच बजे के करीब अपने घर लौट रही थी। रास्ते में मौजूद दूसरे गांव के आरोपी युवक ने महिला को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। कुछ ...