कानपुर, जनवरी 9 -- कल्याणपुर, संवाददाता। सचेंडी में घर में अकेले युवक ने ईयरफोन लगा वीडियो कॉल पर बात की और इसके बाद फंदे पर लटक गया। घरवाले बाहर से लौटे तो बेटे का शव देख चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। धरमंगदपुर निवासी विनोद मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी ननकी, शादीशुदा बेटी पूजा और बेटा दीपक है। इसके अलावा 28 वर्षीय आकाश उर्फ छोटू भी था। बड़ा बेटा दीपक परिवार के साथ दबौली में रहता है। पेशे से चालक आकाश माता-पिता के साथ रहता था। गुरुवार पिता काम पर गए थे। काकादेव छपेड़ा पुलिया निवासी मौसी की तबियत खराब होने के कारण आकाश ने मां व बहन को उनका हालचाल लेने के लिए भेज दिया था। खुद घर पर अकेला था। परिजन देर शाम जब घर पहुंचे तो आकाश का शव फंदे से लटका देखा। दीपक के अनुसार आकाश के कान में ईयरफोन लगा था और सामने मोबाइल रखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.