जौनपुर, मई 25 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने प्रयागराज के एक युवक पर वीडियो कालिंग के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने और बदनामी से बचने के लिए लाखों रुपये की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक बाजार निवासी युवती ने प्रयागराज जिले के कौझियारा कुबुद्दी गांव, थाना बारा निवासी संदीप कुमार पर आरोप लगाया है कि लगभग छः माह पूर्व मेरी उस युवक से इंस्टग्राम पर चैटिंग के जरिए दोस्ती हुई थी। जिसके बाद संदीप से वीडियो कॉलिंग के साथ फोन पर बातचीत होती थी। इसी का फायदा उठाकर प्रार्थी ने मेरा गलत वीडियो बना लिया। यह भी पढ़ें- कॉलिंग के दौरान बनाया वीडियो, अब युवती से डिमांड जारी उसके बाद से संदीप मुझसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मेरे मना करने पर मुझ...