बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 22 मई, 2026 से 20 जून 2026 तक की प्रारंभिक तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक संपन हुई। जिसमें मुख्य सचिव एस पी गोयल, मृत्युंजय कुमार नारायण भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त एवं शीतल वर्मा निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय द्वारा आगामी जनगणना-2027 के सफल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर, सीडीओ रणविजय सिंह, जिला जनगणना अधिकारी व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, प्रभारी जिला गणना जेपी यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.