कानपुर, अगस्त 16 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शैक्षणिक वातावरण को तकनीक-सक्षम और ज्ञान-केंद्रित बनाने को लेकर गोल्डी मसाले और गणेश शंकर सेंट्रल लाइब्रेरी के बीच एमओयू हुआ है, जिसके तहत डिजिटल लाइब्रेरी के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण का काम किया जाएगा। यह पहल गोल्डी मसाले के संस्थापक स्व. लाला रामचंद्र गुप्ता की स्मृति को समर्पित है, जिनके शिक्षा और सामाजिक विकास के प्रति योगदान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम में गोल्डी मसाले के संस्थापक एवं चेयरमैन सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षा, डिजिटल पहुंच और गुणवत्तापूर्ण ज्ञान संसाधनों को बढ़ावा देने का काम करना है। इस सहयोग के तहत विवि को 50 उपयोगकर्ताओं की क्षमता वाली आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा, कंप्यूटर, टेबल, कुर्सियां तथा अ...