बिजनौर, अगस्त 6 -- बिजनौर। मुख्य सचिव उप्र शासन लखनऊ एसपी गोयल ने आगामी 15 अगस्त को मनाये जाने वाले राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के संबंध में जनपद के जिलाधिकारियों के साथ वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन भव्य, गरिमामयी व धूमधाम से करने के निर्देश दिए। बुधवार को आयोजित वीडियों कान्फेसिंग में मुख्य सचिव ने कहा कि सेल्फी विद तिरंगा में उ0प्र0 पूर्व में देश भर में प्रथम आया था, इस बार भी प्रथम आना चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस तथा 09 अगस्त काकोरी ट्रेन ऐक्शन दिवस भी मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन पूरे प्रदेश में भव्य, गरिमामयी एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के अनुरूप व्यापक जनसहभागिता के साथ किया जाए। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा अभियान मे...