सहारनपुर, अप्रैल 1 -- सरसावा, संवाददाता भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार देर रात थाना परिसर में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की रिहाई को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना करीब चार घंटे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भुवनेश्वर में आंदोलन के लिए जाते समय पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने शाम करीब 6 बजे से थाने में धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल रिहाई की मांग उठाई। रात्रि करीब 10 बजे राकेश टिकैत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धरना स्थगित करने की अपील की। उनके आश्वासन के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.