बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। मध्य पूर्व में ईरान के साथ इजराइल व अमेरिका की लड़ाई चल रही है। इसका असर कतर, बहरीन, आबूधाबी व दुबई में भी देखने को मिल रहा है। यहां कई लोग मजदूरी व काम के सिलसिल में खाड़ी देशों में हैं। उनके काम बंद हो गए हैं। वह घर नहीं आ पा रहे हैं, जबकि उन्हें होली के अवकाश के समय भारत आना था। परिजन यहां पर चिंतिंत हैं तो वहां से नहीं निकल पाने के चलते युवक भी घबराए हुए हैं। सोनहा थानाक्षेत्र के पचमोहनी गांव निवासी मुबारक अली पुत्र अब्दुल कादिर सात माह पहले दुबई गया था। आबूधाबी के रुवेश में रहकर सटरिंग का काम करते हैं। पत्नी रूबीना खातून से रविवार की शाम को वीडियो कालिंग पर बात की तो उसी समय हो मिसाइल हमले व बम धमाके दिखाई दिए। मुबारक ने बताया कि शनिवार से बमबाजी हो रही है। हम लोगों का काम बंद हो गया है। बहुत ड...