वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई गवाही जिरह भी
वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुराचार मामले की सोमवार को फास्टट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट में एयरटेल के नोडल ऑफिसर कौशलेन्द्र त्रिपाठी की लखनऊ से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही हुई। अभियोजन की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता ने गवाह का बयान दर्ज कराया। बाद में आरोपी आनंद चौहान की तरफ से अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी ने जिरह की। कोर्ट ने जिरह जारी रखते हुए अगली सुनवाई के लिए 13 अगस्त की तिथि नियत की है। कोर्ट में आरोपी के अधिवक्ता अजय सिंह, राजीव रंजन सिंह, संजीव चौबे और कुंदन सिंह भी मौजूद थे। प्रकरण के अनुसार बीएचयू परिसर में दो नवंबर 2023 की रात आईआईटी की छात्रा के साथ बाइक सवार तीन आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.