लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। गोमतीनगर की रहने वाली एक छात्रा ने तूफान नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शोहदा वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। मिलने का दबाव बनाता है। विरोध पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कहा, अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह जान दे देगी।पीड़िता के मुताबिक तूफान उसे फोन कर आएदिन मिलने का दबाव बनाता है। विरोध पर गाली-गलौज कर बदनाम करने की धमकी देता है। छेड़छाड़ कर मानसिक और शारीरिक रूप से कई महीनों से प्रताड़ित कर रहा है। वह अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देता है। फोन पर बात करने से मना किया तो उसने पांच जनवरी को सहेलियों को फोन कर धमकाया। सहेलियों से कहा कि वह जब चाहेगा तब उसे बदनाम कर दे...