अमरोहा, मार्च 16 -- क्षेत्र में एक बारात के दौरान वीडियोग्राफी को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक गंभीर घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव रामपुर जुन्नारदार निवासी दिनेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक घटना 12 मार्च को चहौड़ा उर्फ मथुरा नगर की है। वह अपने परिवार के साथ एक परिचित की बारात में गए थे। रात में करीब 1:30 बजे वीडियोग्राफी को लेकर उनके बेटे उज्जवल के साथ वहां मौजूद धर्मेंद्र, कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू और विपिन ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। हमले में उज्जवल को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों ...