नई दिल्ली, जून 30 -- मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आने वाला है। अब तक किसी से चैट करने के लिए उसका मोबाइल नंबर होना जरूरी था, लेकिन आने वाले दिनों में ऐसा नहीं होगा। कंपनी Username फीचर रोलआउट कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी एक-दूसरे से जुड़ सकेंगे। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp इस्तेमाल करने के तरीके को भी पहले से ज्यादा आसान बना देगा। नए फीचर के रोलआउट की शुरुआत करते हुए कंपनी चुनिंदा यूजर्स को उनका फेवरेट यूजरनेम रिजर्व करने का विकल्प दे रही है। अभी इसका फायदा चुनिंदा यूजर्स को ही मिल रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे आने वाले अपडेट्स में सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। इसके साथ WhatsApp पर आपकी पहचान केवल मोबाइल नंबर नहीं, बल्कि आपके चु...