वीटो कॉन्क्लेव में जलवायु परिवर्तन पर मंथन
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के छात्र मंच 'लॉरियेट्स' के अंतर्गत तीन दिवसीय राष्ट्रीय विचार-मंथन कार्यक्रम 'द वीटो कॉन्क्लेव' युवा संसद एवं मॉडर्न यूनाइटेड नेशन (मून) का बुधवार को समापन हुआ। इसमें देशभर के 180 डेलीगेट ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, वैश्विक युद्ध के माहौल, कामकाजी महिलाओं के लिए नए संवेदी प्रावधानों और मीडिया विमर्श पर व्यापक मंथन किया। समापन समारोह का शुभारंभ प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, डॉ. वंदना बालचंदनानी और अन्य अतिथियों ने किया। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे युवा सम्मेलन विद्यार्थियों में नीतिगत समझ, संवाद कौशल और सकारात्मक नेतृत्व की भावना का संचार करते हैं। उप प्राचार्या एवं विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता जैन ने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.