मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर। अखाड़ाघाट रोड स्थित पंप हाउस से शहर के बड़े आवासीय व व्यावसायिक इलाके में पानी की जरूरत पूरी होती है। करीब 13 साल पहले यहां लगे 50 एचपी क्षमता के शक्तिशाली वीटी पंप का अब दम टूट रहा है। इसमें खराबी आने से इलाके में पानी का संकट गहरा जाता है और 20 हजार से अधिक की आबादी को जलसंकट से जूझना पड़ता है। बीते 11 महीने में अखाड़ाघाट पंप हाउस में लगा वीटी पंप सात बार खराब हो चुका है। पंप अचानक पानी के साथ बालू-मिट्टी खींचने लगता है। नतीजतन घरों में गंदे पानी की आपूर्ति होने लगती है। इस बीच अन्य तकनीकी समस्या उत्पन्न होने पर जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो जाती है। वीटी पंप आठ से 10 साल तक ही कारगर रहते हैं। इसके बाद जलापूर्ति में परेशानी होती है।अखाड़ाघाट इलाके के पांच वार्ड 13, 14, 15, 17 व 19 से जुड़े 14 से अधिक मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.