बगहा, फरवरी 7 -- दहशतभितहा, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से भटक कर एक तेंदुआ भितहा थाना क्षेत्र के भुईधरवा गांव के पास पहुंच गया है। शुक्रवार को भूईधरवा निवासी मुसा शेख के घर के पास तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ होने की पुष्टि की है। बगहा-1 के रेंजर मलिकार सैनी ने बताया कि ग्रामीणों के बताये लोकेशन पर कर्मियों ने जांच की है। तेंदुए के पगमार्क मिले हैं। यह तेंदुआ दियारा क्षेत्र में भटक रहा है। इसका रेस्क्यू करने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। यह बार-बार लोकेशन बदल रहा है। इस कारण अब तक रेस्क्यू नहीं हो पाया है। उन्होंने दियारा में खेती-बारी करने जाने वाले किसासों समेत ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है। कहा कि जल्द ही तेंदए को रेस्क्यू कर लिया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.