बगहा, सितम्बर 27 -- हरनाटाड़। गंडक व पहाड़ी नदियों में आये उफान से वन्यजीवों पर भी संकट मंडराने लगा है। दर्जनों गांवों समेत जंगल में वन्यजीवों के अधिवास क्षेत्र में पानी फैल गया है। वीटीआर से होकर गुजरी बल्जोर, भपसा, झीकैरी, मनोर, समेत पहाड़ी नदियां व गंडक की दर्जनों उपधाराओं का पानी तेजी से जंगल में घुस रहा है। इससे जानवर ऊंचे जगहों की तलाश में भाग रहे हैं। उनके रिहायशी इलाकों की ओर रूख करने की आंशका बनी हुई है, जिससे लोगों में दहशत है। वीटीआर प्रशासन ने सभी वनक्षेत्रों को हाई अलर्ट जारी किया है। पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ वन्यजीवों पर नजर रखने को कहा गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप, बागमती-कोसी उफान पर; बिहार में बाढ़ से हाहाकार, 10 जिले चपेट में वीटीआर के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक गौरव ओझा ने बताया कि जंगल क्षेत्र ...