बगहा, दिसम्बर 25 -- हरनाटाड़। वीटीआर के जंगल व जलाशय इन दिनों प्रवासी पक्षियों के कलरव से सुहाना हो उठा है। 20 हजार किमी से साइबेरियन समेत विदेशी पक्षी ठंड का मौसम शुरू होते ही वीटीआर पहुंचने लगे हैं। उनकी चहचहाहट वीटीआर के जलाशयों व गंडक किनारे गूंज रही है। उनके आने से वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता और निखर गई है। इससे क्रिसमस व नववर्ष पर वीटीआर पहुंचने वाले पर्यटकों को मनोरंजन का डबल डोज मिल रहा है। एक तरफ पर्यटक जंगल सफारी के दौरान बाघ, तेंदुआ, गौर, चीतल, हिरण आदि वन्यजीवों का दीदार कर रोमांचित हो रहें हैं, वहीं दूसरी तरफ गंडक नदी में बोटिंग के दौरान गंडक नदी व गंडक के तट पर साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियां उन्हें देखने को मिल रही है। बता दें कि वीटीआर का जंगल व जलाशय 350 से अधिक प्रजाति के पक्षियों का बसेरा है। इसमें दर्जनों प्रजाति के साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.