भागलपुर, मई 14 -- भागलपुर। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में वीजे इंटरनेशनल स्कूल के शत-प्रतिशत छात्रों का रिजल्ट बेहतर रहा। संस्थान की टॉपर ज्योति कुमारी को 94 प्रतिशत अंक मिले। वहीं स्वस्तिका रचल को 93 प्रतिशत अंक मिले। जबकि नेहा, जिया झा, स्नेहा कुमारी, राखी कुमारी व कला संकाय के अयन श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए। नेहा ने बायोलॉजी में 99 अंक और स्वस्तिका को 100 अंक मिले। संस्थान की चेयरपर्सन किरण झा और निदेशक वाचस्पति झा ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- वीजे इंटरनेशनल की ज्योति को 94 व स्वस्तिका को 93 प्रतिशत अंक मिले यह भी पढ़ें- सुमुख शंकर , 96 प्रतिशत , सीता शरण मेमोरियल स्कूल भयहर , नालंदा यह भी पढ़ें- सुरेंद्रनाथ स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...