बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले करीब 40 वर्षों से अपनी असली पहचान छिपाकर अवैध रूप से भारत में रह रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने न केवल यहां अपना ठिकाना बनाया, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड जैसे महत्वपूर्ण सरकारी पहचान पत्र भी बनवा लिए थे।मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी नगर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात गश्त पर थी, तभी मुखबिर से एक संदिग्ध विदेशी नागरिक के संबंध में पुख्ता जानकारी मिली। सूचना थी कि एक पाकिस्तानी नागरिक, जो लंबे समय से फर्जी पहचान पर सुशीला विहार इलाके में रह रहा है, किसी काम से नुमाइश ग्राउंड की ओर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.