मोतिहारी, जुलाई 7 -- आदापुर (पू.चं.), एसं। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 47वीं वाहिनी ने हरपुर बीओपी क्षेत्र से एक यूक्रेनी महिला ओक्साना शेवत्सोवा, पिता यूरी, यूक्रेन को गिरफ्तार किया है। एसएसबी ने उसे हरपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला पर वैध वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद भारत में अवैध रूप से निवास करने तथा संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर सीमा क्षेत्र में घूमने का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। एसएसबी के उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंधु ने हरपुर थाने को दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार को संयुक्त गश्ती दल बीओपी हरपुर के सैनिक रोड के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान एक विदेशी महिला संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम ओक्साना शेवत्सोवा, पिता यूरी, निवासी यूक्रेन बताया। महि...