आरा, जून 5 -- -पेमेंट गेटवे की त्रुटि दूर करने का बैंक को दिया गया निर्देश -अभी नामांकन शुरू होने में लगेगा एक से दो दिनों का समय आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत और संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन शुरू होने में अभी और समय लगने की संभावना बढ़ गई है। समर्थ पोर्टल पर सभी तरह का डाटा अपलोड होने और सभी तैयारी पूरी होने के बावजूद ऑनलाइन आवेदन में तकनीकी समस्या आ रही है। अब इस तकनीकी समस्या के दूर होने के बाद ही दाखिला शुरू हो पाएगा। दअरसल, समर्थ पोर्टल और विश्वविद्यालय की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू समर्थ पोर्टल से नामांकन को तैयार, पेमेंट गेटवे में आ रही तकनीकी त्रुटि लेकिन, पेमेंट गेटवे में तकनीकी समस्या आ खड़ी हुई है। ट्रायल के दौरान पाया गया है कि विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन क...