आरा, अगस्त 18 -- -जांच के बाद होगी सूची जारी, पांच दिनों तक नामांकन का मिलेगा अवसर आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सत्र 2026-30) में रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट तैयार कर ली गई है। समर्थ पोर्टल ने मेरिट सूची तैयार कर विश्वविद्यालय के नामांकन सेल को भेज दी है। फिलहाल सेल की ओर से सूची की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इसे जारी किया जाएगा। बता दें कि सबकुछ ठीक रहा तो आज या कल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार, तीसरी मेरिट लिस्ट में करीब चार हजार विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए हैं।

पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि करीब दस हजार विद्यार्थियों को तीसरी सूची में जगह मिलेगी। विश्वविद्यालय सूची की बारीकी से जांच कर रहा है, ताकि नामांकन...