आरा, अगस्त 10 -- -छह विषयों में चयनित अभ्यर्थियों ने शुरू किया योगदान, कुलसचिव ने अविलंब योगदान का दिया निर्देश आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू) के 15 राजकीय डिग्री कॉलेजों में छह विषयों के 179 संविदा आधारित सहायक प्राध्यापकों ने सोमवार से योगदान करना शुरू कर दिया। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाने के बाद योगदान की प्रक्रिया शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार, लोक भवन की ओर से रविवार को चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किया गया। आवंटन से संबंधित सूची जारी कर विश्वविद्यालय को भेजी गई। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज सूर्यपुरा में आठ प्राध्यापकों ने दिया योगदानआवंटन प्रक्रिया सूची प्राप्त होने के बाद वीकेएसयू के कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर ने सभी चयनित अभ्य...