आरा, जुलाई 5 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी विभागों में शनिवार को शोधार्थी युवा नेता कुमुद पटेल के नेतृत्व में व्यापक संपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- पीजी कॉलेज या पीजी विभाग के शिक्षक ही अब बनेंगे शोध गाइडअभियान की मुख्य बातें अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों को प्रोफेसर बहाली की नई नियमावली से अवगत कराया गया और उसमें मौजूद कमियों और विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि वर्तमान नियमावली में कई ऐसे प्रावधान हैं, जिनमें संशोधन की आवश्यकता है। छात्र-छात्राओं एवं शोधार्थियों ने प्रमुख रूप से प्रोफेसर बहाली में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने, पीएचडी के वेटेज को बढ़ाकर शोध एवं अकादमिक उत्कृष्टता को उचित सम्मान देने, तथा नवस्थापित कालेजों में सभी विषयों की नियम...