आरा, सितम्बर 27 -- -29 सितंबर को एएन कॉलेज पटना में होगा राज्य स्तरीय चयन शिविर -एसबी कॉलेज की डॉ. रीना देवी दलनायिका बनीं आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना के 20 स्वयंसेवकों का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए किया गया है। इस संबंध में एनएसएस समन्वयक डॉ साधना रावत की ओर से क्षेत्रीय निदेशालय को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। विश्वविद्यालय के पत्र के अनुसार चयनित स्वयंसेवकों को 29 सितंबर को एएन महाविद्यालय पटना में आयोजित होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में भाग लेना है। इस शिविर में प्रदर्शन के आधार पर आगरा में होने वाले कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके बाद गणतंत्र दिवस परेड, नई दिल्ली के लिए बिहार दल का चयन होगा। चयनित दल में 10 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इन...