आरा, अप्रैल 12 -- -इसी सप्ताह वोकेशनल कोर्स संचालित कॉलेजों के साथ होगी बैठक आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होने उत्तीर्ण विद्यार्थी कॅरियर बनाने और आगे की पढ़ाई के लिए सक्रिय हो गए हैं। शाहाबाद के चारों जिलों के विद्यार्थी परंपरागत कोर्स के अलावा वोकेशनल कोर्स में दाखिला कराते हैं। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्स की मांग भी बढ़ गई है, क्योंकि सभी वोकेशनल कोर्स खासकर बीसीए और बीबीए एआईसीटीई से जुड़ गए हैं। इसके बाद कॉलेजों की निर्धारित सीटों पर दाखिला भी होता रहा है। बता दें कि इस सत्र में स्नातक में एडमिशन समय पर शुरू होगा। वहीं वोकेशनल कोर्स में भी समय पर दाखिला लिया जाएगा, क्योंकि अब दाखिले के लिए विवि को अधिकृत कर दिया गया है। हालांकि राज्यप...