आरा, मार्च 31 -- -रेगुलर कोर्स के साथ-साथ अब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं वोकेशनल कोर्स की ओर भी रुख कर रहे -इंटर परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल छात्र-छात्राएं अपने भविष्य की पढ़ाई को लेकर सक्रिय आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद सफल छात्र-छात्राएं अब अपने भविष्य की पढ़ाई को लेकर सक्रिय हो गये हैं। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थी आगे की शैक्षणिक दिशा तय करने में जुट गये हैं। पारंपरिक (रेगुलर) कोर्स के साथ-साथ अब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं वोकेशनल कोर्स की ओर भी रुख कर रहे हैं और उन्होंने विभिन्न संस्थानों का चयन करना शुरू कर दिया है। शाहाबाद के चारों जिलों के ऐसे विद्यार्थी, जो बीसीए, बीबीए, बायोटेक्नोलॉजी सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन लेना ...