आरा, मई 4 -- -परीक्षा का प्रोग्राम तैयार, आज या कल किया जाएगा जारी आरा, निज प्रतिनिधि। शैक्षणिक सत्र को नियमित रखने के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2025-29 की परीक्षा का प्रोग्राम तैयार कर लिया है। स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा आगामी 12 मई से ली जाएगी। यह परीक्षा छह दिनों तक ली जाएगी। परीक्षा को ले केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। शाहाबाद के चारों जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। कुल 72 केंद्रों पर स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा ली जाएगी। सबसे अधिक रोहतास जिले में केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा का प्रोग्राम एक से दो दिनों में जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में करीब 88 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें कि गर्मी की छुट्टी के पूर्...