आरा, मई 7 -- आरा,निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र (2025-29) कला,विज्ञान और कॉमर्स का परीक्षा प्रोग्राम जारी कर दिया गया हैं। परीक्षा 12 मई से 18 मई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड नौ मई को जारी किया जाएगा। मालूम हो कि सत्र को नियमित रखने के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय द्वारा लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2025-29 की परीक्षा का प्रोग्राम जारी किया है। परीक्षा को ले केंद्रों का निर्धारण कर लिया गया है। शाहाबाद के चारों जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कुल 72 केंद्रों पर स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा ली जाएगी। सबसे अधिक रोहतास जिले में केंद्र बनाए गए है। परीक्षा में 88 हजार के करीब परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें कि...