आरा, मई 11 -- आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर-2 सत्र (2025-29) कला,विज्ञान और कॉमर्स संकाय के विभिन्न विषयों की परीक्षा आज मंगलवार से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों पर आवश्यक सामग्री भेज दी गई है। परीक्षा 12 मई से 18 मई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मालूम हो कि सत्र को नियमित रखने के लिए वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की ओर से लगातार परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने स्नातक सेमेस्टर टू सत्र 2025-29 की परीक्षा ली जा रही है। शाहाबाद के चारों जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। कुल 72 केंद्रों पर स्नातक सेमेस्टर टू की परीक्षा ली जाएगी। सबसे अधिक रोहतास जिले में केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा में करीब 88 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। बता दें...