आरा, मार्च 30 -- -विश्वविद्यालय ने परीक्षा का प्रोग्राम किया जारी, चारों जिलों में बनाये गये केंद्र आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (यूजी) सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा प्रोग्राम के अनुसार यह परीक्षा 10 से 16 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्सुकता के साथ-साथ तैयारी का माहौल भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक ली जाएगी, ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थियों को सुव्यवस्थित तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.