आरा, जून 16 -- -16 जून तक 70 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किये हैं आवेदन-18 जून के बाद दो दिनों के लिए त्रुटि सुधार का दिया जाएगा मौका वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की फाइल फोटो आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस बार सिर्फ दो दिनों के लिए ही तिथि बढ़ी है। आगामी 18 जून तक अब तक ऑनलाइन आवेदन से वंचित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि आवेदन के लिए आखिरी तिथि होगी। इसके बाद दो दिनों के लिए त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। बता दें कि अब तक 70 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि 18 जून तक एक लाख के करीब अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। मालूम हो ...