आरा, जून 11 -- विश्वविद्यालय ने कहा-आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून ही रहेगी किसी भी हालात में आवेदन के लिए तिथि का नहीं होगा विस्तार आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2026-30) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोले जाने के दूसरे दिन गुरुवार की शाम तक मात्र पांच हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। विवि प्रशासन के अनुसार आवेदन की गति अपेक्षा से काफी धीमी है, जबकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के नामांकन की संभावना है। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन शुरू, रफ्तार धीमीआवेदन की अपील इस स्थिति को देखते हुए विवि ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्नातक सेमेस्टर वन में नाम...