आरा, सितम्बर 26 -- -30 सितंबर तक विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन -तीनों मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने वाले छात्र समर्थ पोर्टल पर 10 कॉलेजों की वरीयता भर सकेंगे आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा ने स्नातक सत्र 2026-30 के सेमेस्टर वन में नामांकन से वंचित रह गये हजारों छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समर्थ पोर्टल पर कॉलेज विकल्प में बदलाव करने की सुविधा शुरू की है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों का नामांकन सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से पत्र जारी किया गया है। छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो ओपी राय ने बताया कि यह सुविधा केवल उन विद्यार्थियों के लिए है, जिन्होंने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन तीनों मेधा सूचियों के प्रकाशन के बाद भी उनका चयन किसी भी कॉलेज में नहीं हो सका है। ...